Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में 14 लाख की शराब बरामद:गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी, मौके से 2 तस्कर गिरफ्तार; टीम ने खदेड़कर पकड़ा


दरभंगा में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मनीगाछी के चनौर गांव में छापेमारी कर 212.7 लीटर शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बुढ़िया गाछी में भारी मात्रा में शराब की खेप उतारी गई है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। टीम को देखते ही कारोबारी भागने लगे। जवानों ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर गाछी से तीन प्लास्टिक के बोरे में रखी शराब बरामद की गई। बरामद शराब 300 एमएल की बोतलों में थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भंडारिसम पंचायत के जलेगर गांव निवासी विजय यादव के पुत्र बरूण यादव और रामबाबू यादव के पुत्र अमरेश यादव के रूप में हुई है। दोनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 533.160 लीटर शराब बरामद वहीं, दूसरी कार्रवाई कमतौल थाना क्षेत्र में हुई है। मद्य निषेध टीम के प्रभारी राज किशोर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर छोटकी लाधा गांव स्थित रेल गुमटी से आगे कच्चे रास्ते के किनारे छापेमारी की। यहां लावारिस अवस्था में रखी 533.160 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। एएलटीएफ प्रभारी राज किशोर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन से शराब की खेप उतारी गई थी। पुलिस के गांव पहुंचने की भनक लगते ही संबंधित कारोबारी और वाहन लेकर फरार हो गए। मामले में अज्ञात कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों कार्रवाई में बरामद शराब की कुल मात्रा 745.860 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14 लाख 90 हजार रुपए आंकी जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles