Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जिले में अबुआ आवास योजना से 658 परिवारों को मिला घर

जिला प्रशासन, सिमडेगा द्वारा अबुआ आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए जरूरतमंद एवं बेघर परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन का आधार मिल रहा है।अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों को तीन कमरों का पक्का मकान बनाने के लिए ₹2 लाख की सहायता चार किस्तों में उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही, मकान निर्माण के दौरान मनरेगा के माध्यम से लगभग 95 दिनों के अकुशल श्रम का प्रावधान भी किया गया है। सिमडेगा के कुरडेग प्रखंड की बिरता देवी की कहानी इस बदलाव की प्रेरक मिसाल है। पहले वे मिट्टी के कच्चे मकान में रहती थीं, जहां बरसात में छत टपकने और दीवारों के ढहने का खतरा बना रहता था। ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ अभियान के माध्यम से उनका नाम योजना से जुड़ा और सरकारी सहायता से आज उनका अपना पक्का मकान बन चुका है।11 अगस्त 2026 तक सिमडेगा में 1,627 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें 658 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा लगभग ₹19.25 करोड़ की राशि का भुगतान किया जा चुका है।यह उपलब्धि सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक निगरानी और जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles