Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जीआरएसई और यंत्र इंडिया की 3,500 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत, राजनाथ बोले- वैश्विक पोत निर्माण का केंद्र बनेगा भारत

West Bengal News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) और यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) की 3,500 करोड़ रुपए की लागत वाली 5 प्रमुख विस्तार परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि वैश्विक शिपबिल्डिंग क्षेत्र में एक नया बदलाव आ रहा है. भारत में पोत निर्माण का वैश्विक हब (Global Shipbuilding Hub) बनने की अपार क्षमता है.

जीआरएसई और यंत्र इंडिया की 5 योजनाएं

  1. रायचक में नया शिपयार्ड : हुगली नदी के किनारे रायचक में 32 एकड़ भूमि पर बड़े शिपयार्ड परिसर का निर्माण होगा, जिससे बड़े व्यावसायिक पोतों और युद्धपोतों के निर्माण क्षमता का विस्तार होगा.
  2. शालीमार और खिदिरपुर का कायाकल्प : श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता (SMPK) के साथ पट्टा समझौते के तहत शालीमार के ‘टिंबर पॉन्ड’ और खिदिरपुर डॉक्स स्थित ‘दामोदर फैसिलिटी’ का आधुनिकीकरण किया जायेगा.
  3. यंत्र इंडिया (इच्छापुर) में रक्षा विनिर्माण : यंत्र इंडिया लिमिटेड के तहत फोर्जिंग प्रेस और रेडियल फोर्जिंग प्लांट स्थापित किये जायेंगे, जो तोपों की बैरल, आयुध और एयरोस्पेस घटकों के उत्पादन को गति देंगे.
  4. एमएसएमई और रोजगार को बढ़ावा : इन परियोजनाओं से पश्चिम बंगाल के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार के साथ स्थानीय एमएसएमई (MSME) इकाइयों को नये ठेके मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: घुसपैठिया मुक्त बनेगा बंगाल, 8 डीएम को CAA की खास जिम्मेदारी, जानें कितने दिनों में शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता

तालाबंदी का दौर खत्म, औद्योगिक विकास की शुरुआत’

रक्षा मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब कारखानों के बंद होने और तालाबंदी (Lockout) का दौर खत्म हो चुका है. अब नये औद्योगिक प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ हो रहा है.

केंद्र के साथ 50 वर्षों का गतिरोध खत्म : शुभेंदु

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच पिछले 50 वर्षों से चला आ रहा गतिरोध खत्म हो चुका है. अब ‘डबल इंजन सरकार’ राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बंगाल मनायेगा ‘अन्नपूर्णा दिवस’, शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

The post जीआरएसई और यंत्र इंडिया की 3,500 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत, राजनाथ बोले- वैश्विक पोत निर्माण का केंद्र बनेगा भारत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles