Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गैस कटर से SBI ATM काटकर चोरी की कोशिश:सुपौल में एक बदमाश गिरफ्तार, 4 साथी कार से फरार, गैस कटर और 2 सिलेंडर बरामद


सुपौल जिले के भपटियाही बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर रुपये चोरी करने के प्रयास का पुलिस ने खुलासा किया है। शनिवार देर रात गश्त कर रही पुलिस की नजर एटीएम में संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी। पुलिस ने मौके से हरियाणा के एक बदमाश को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके चार साथी कार से फरार हो गए। भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस टीम को एसबीआई एटीएम में कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। बदमाश गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन काटकर उसमें रखे रुपये निकालने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस वाहन को देखते ही बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि चार अन्य कार से भाग निकले। गैस कटर और दो सिलेंडर बरामद गिरफ्तार बदमाश की पहचान हरियाणा के नूह जिले के नूह सदर थाना क्षेत्र के बैसी गांव निवासी मुनफेद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से गैस कटर मशीन और दो गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं। इन्हीं उपकरणों की मदद से एटीएम काटने का प्रयास किया जा रहा था। पूछताछ में चार साथियों के नाम सामने आए पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपने चार साथियों के नाम बताए हैं। फरार आरोपियों की पहचान हरियाणा के उटावड़ निवासी खालिद, पिनेगवा निवासी जुनैद, मठेपुर निवासी असगर और मठेपुर निवासी इलियास के रूप में हुई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े होने की जांच एटीएम के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाली हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि एवं अधिवक्ता विद्यानंद ठाकुर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मुनफेद खान सहित उसके चार फरार साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी किसी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं या नहीं और पूर्व में हुई एटीएम चोरी की घटनाओं में उनकी कोई भूमिका रही है या नहीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles