Monday, August 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में 2 बड़े हादसे : बर्फ फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक होने से 25 बीमार, कार के शोरूम में 30 गाड़ियां जलकर राख

North 24 Parganas Incidents: पश्चिम बंगाल का उत्तर 24 परगना जिले में सोमवार तड़के 2 अलग-अलग हादसे हुए. बशीरहाट के शापुकुर इलाके में एक बर्फ फैक्टरी से विषैली अमोनिया गैस के रिसाव से 25 लोग बीमार पड़ गये. मध्यमग्राम के जेसोर रोड में एक कार के शो-रूम में आग लग गयी, जिसमें कम से कम 30 वाहन जलकर खाक हो गये. सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन, दमकल विभाग और आपातकालीन सेवाएं हरकत में आयीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

बशीरहाट में अमोनिया गैस के से दहशत

रविवार की रात करीब 9:30 बजे बशीरहाट के शापुकुर में एक बर्फ फैक्टरी में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया. गैस तेजी से आसपास के रिहायशी इलाकों में फैल गयी. महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 25 लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन महसूस होने लगी. सभी प्रभावित लोगों को तुरंत हारोआ ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

स्थानीय लोगों ने बेराचांपा-हारोआ रोड को किया जाम

दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. इस बीच घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सुरक्षा मानकों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बेराचांपा-हारोआ मार्ग को जाम कर दिया. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका.

ये भी पढ़ें: Kolkata Fire : हवाई अड्डे के पास कार शोरूम में लगी आग, 25 कारें जलकर खाक

मध्यमग्राम में 30 गाड़ियां जलकर राख

गैस रिसाव की घटना के कुछ ही घंटों बाद सोमवार तड़के करीब 4:45 बजे मध्यमग्राम के जेसोर रोड पर एक कार के शोरूम में आग लग गयी. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा शोरूम धुआं और आग लपटों से घिर गया. मध्यमग्राम और बिराटी से पहुंची दमकल की 8 गाड़ियों को आग पर पूरी तरह काबू पाने में लगभग 3 घंटे का समय लगा.

ये भी पढ़ें: बंगाल के हारोआ में हादसा, जहरीली अमोनिया गैस के रिसाव से कई लोग बीमार

कोई हताहत नहीं, बड़ा आर्थिक नुकसान

पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन शोरूम में खड़ी लगभग 30 गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गयीं.

सुरक्षा मानकों की उड़ीं धज्जियां

मध्यमग्राम दमकल केंद्र के अधिकारी शुभाशीष नाथ ने बताया कि प्राथमिक जांच में शोरूम के भीतर आग बुझाने या अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) के बुनियादी इंतजाम नहीं थे. आग के कारण जेसोर रोड पर काफी समय तक ट्रैफिक जाम रहा.

The post बंगाल में 2 बड़े हादसे : बर्फ फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक होने से 25 बीमार, कार के शोरूम में 30 गाड़ियां जलकर राख appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles