Monday, August 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ से भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा की शुरुआत:छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा-इस अभियान से गांवों और शहरों को जोड़ेंगे


रामगढ़ जिले के नेमरा गांव से सोमवार को छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा की की शुरुआत की। छात्र देवेंद्र नाथ के साथ-साथ उनके सहयोगी भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव पहुंचे और उनकी प्रतिमा का पैर धोकर यात्रा की शुरुआत की। छात्र नेता देवेंद्र के साथ-साथ उनके सहयोगी पूजा महतो मनोज महतो भी शामिल है। बता दें की यह यात्रा 24 जिला में भ्रमण किया जाएगा जिसकी शुरुआत आज से हो गई है और यह यात्रा शुरुआत होते ही अब यह हजारीबाग के लिए प्रस्थान कर गई है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा- हमने सभी ग्रामीणों का आशीर्वाद लिया, पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया और गुरुजी (शिबू सोरेन) का आशीर्वाद लिया। हम 24 जिलों का दौरा शुरू कर रहे हैं। यह 24-जिले, 24-संकल्प, एक आवाज का अभियान भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए आवाज उठाएगा। हम इस आवाज को हर गांव तक पहुंचाएंगे और इस अभियान से गांवों और शहरों को जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा- यहां की व्यवस्था में भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा, पेपर लीक को रोकना होगा और सरकार को भविष्य की सभी परीक्षाओं पर कार्रवाई करनी होगी। 45 विवादित परीक्षाओं पर लिया गया निर्णय कायम रहना चाहिए। चाहे यह मामला हाईकोर्ट जाए या कहीं और, यह आदेश बना रहना चाहिए। हम खाना-पीना छोड़कर यह लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए आज हम संकल्प ले रहे हैं कि भविष्य में किसी भी परीक्षा में कोई धांधली न हो, सरकार गारंटी दे कि कोई पेपर लीक न हो, कोई धांधली न हो और लॉबिंग के जरिए कोई नौकरी न मिले।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles