Tuesday, August 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर में सांप काटने से बच्चे की मौत:घर की महिलाओं ने झाड़-फूंक में गवाया समय, पिता काम के सिलसिले में गए थे बाहर


कैमूर में सांप काटने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों द्वारा झाड़-फूंक के चक्कर में समय गंवाने के कारण बच्चे को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई, जिससे उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना कुदरा थाना क्षेत्र के मेउड़ा गांव की है। मृतक की पहचान मेउड़ा गांव निवासी विजय साह के बेटे रिंकू कुमार के रूप में हुई है। मेउड़ा पैक्स अध्यक्ष छठू पासवान ने बताया कि रिंकू रात में अपने घर में सो रहा था, तभी लगभग रात 9 बजे उसे जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के समय बच्चे के पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर थे और घर पर केवल महिलाएं मौजूद थी। झाड़-फूंक में परिजन ने समय किया बर्बाद परिजन ने घबराहट और जानकारी के अभाव में तुरंत अस्पताल जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने का फैसला किया। झाड़-फूंक में काफी समय बीत गया और बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। जब स्थिति अत्यधिक गंभीर हो गई और बच्चा अचेत हो गया, तब परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा लाया गया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिनमें पैक्स अध्यक्ष छठू पासवान, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, मुखिया और सरपंच प्रतिनिधि शामिल थे, बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचे। कुदरा अस्पताल में प्राथमिक कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें और सीधे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles