Tuesday, August 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में कल निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी:हरे झंडों और लाइटों से सजा शहर; प्रशासन अलर्ट, ड्रोन-CCTV से निगरानी


किशनगंज में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर 26 अगस्त को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। इसे लेकर शहर की गलियों, बाजारों और दुकानों को हरे झंडों, बैनरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। बाजारों में टोपी और झंडों की बिक्री भी बढ़ गई है। डीएम-एसपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम, एसडीपीओ, सभी बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष शामिल हुए। डीएम ने जिले में विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थानों की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जुलूस के रूट और समय पर रहेगी नजर एसपी संतोष कुमार ने सभी दंडाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने और पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। जुलूस के दौरान एरिया डोमिनेशन, पेट्रोलिंग और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित जुलूस रूट और समय का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी रहेगी कड़ी नजर प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी, वीडियोग्राफी, क्यूआरटी टीम, अग्निशमन और एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील प्रशासन ने आम लोगों से जश्ने ईद मिलादुन्नबी को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने को कहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles