
West Bengal BJP Govt Completed 43 Percent Poll Promises: पश्चिम बंगाल की शहरी विकास एवं नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बुधवार को दावा किया कि मई में राज्य में सत्ता में आने के बाद से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र के 43 प्रतिशत वादों को पूरा कर दिया है. वह कोलकाता में आयोजित क्रेडाई कोलकाता टेककॉन 2026 (CREDAI Kolkata Techcon 2026) के अवसर पर पत्रकारों को संबोधित कर रहीं थीं.
विकास, कॉरपोरेट निवेश और नयी नीतियों पर जोर
अग्निमित्रा पॉल ने कहा- मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में सरकार गठन के बाद चुनावी वादों में से 43 फीसदी को बहुत कम समय में लागू कर दिया है. हालांकि, उन्होंने पूरे किये गये वादों का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया.
उद्योग और कॉरपोरेट निवेश की गति होगी तेज
शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में राज्य में कॉरपोरेट निवेश की गति तेज होगी. उन्होंने कहा- सरकार जमीनी स्तर पर आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए काम कर रही है. हमें उम्मीद है कि बड़े पैमाने पर उद्योग राज्य में आयेंगे. कार्यक्रम के दौरान जादवपुर विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख संस्थानों के तकनीकी मानकों और आधुनिक तकनीकों का उल्लेख करते हुए शहरी समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की गयी.
नयी भूमि और उद्योग नीति के तापस रॉय ने दिये थे संकेत
इससे पहले राज्य के उद्योग मंत्री तापस रॉय ने संकेत दिये थे कि राज्य में नये निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार भूमि और उद्योग से जुड़ी अलग-अलग नीतियां लाने पर विचार कर रही है. प्रस्तावित औद्योगिक नीति में निर्यात (Exports) को बढ़ावा देने के विशेष प्रावधान शामिल किये जायेंगे.
The post बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल का दावा- शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने 43 प्रतिशत चुनावी वादे पूरे किये appeared first on Prabhat Khabar.
