Wednesday, August 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एपी कॉपर चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार:कबाड़ी की दुकान में पुलिस ने की छापेमारी, 21 किलो तांबा भी हुआ बरामद


पूर्णिया पुलिस ने एसी कॉपर वायर चोरी मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 21.750 किलोग्राम तांबा बरामद किया गया है। पिछले कुछ दिनों से पूर्णिया के के.हाट थाना और सहायक थाना क्षेत्रों में एयर कंडीशनर के कॉपर वायर और पाइप चोरी की कई घटनाएं सामने आ रही थीं। इन वारदातों से स्थानीय लोग परेशान थे। पूर्णिया के एसएसपी के निर्देश पर सदर-1 अनुमंडल के तहत एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी के तांबे के तार और पाइप के साथ 2 को पकड़ा। बरामद तांबे का कुल वजन 21.750 किलोग्राम है। कबाड़ी दुकान में छापेमारी की गई सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने बताया कि गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलौरी के पास एनएच-131 ए के पश्चिमी लेन पर स्थित अनचित साह स्कूल के आगे सीमांचल इंटरप्राइजेज कबाड़ी दुकान में छापेमारी की गई। इस दौरान कबाड़ी दुकान से एसी का कॉपर वायर और तांबे का एसी पाइप भारी मात्रा में बरामद किया गया। कबाड़ी दुकानदार सहित 2 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए
कबाड़ी दुकान में 2 व्यक्ति मिले। जिनमें एक कबाड़ी दुकान का संचालक 38 वर्षीय मो. हबीब उर्फ बबलू है , जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामघाट, वार्ड नं. 43 का रहने वाला है। दूसरे व्यक्ति की पहचान सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग मिलन पाड़ा का रहने वाला 50 वर्षीय जतन पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। तांबे के संबंध में कोई वैध कागजात या संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि जिले में चोरी और अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
एसपी कॉपर चोरी की घटना बढ़ी
पूर्णिया के सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एसी का कॉपर वायर काटकर चोरी करने की घटनाएं हो रही थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष टीम गठित कर सदर-1 अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी अभियान के क्रम में 25 अगस्त को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलौरी स्थित अनचित साह स्कूल के पास मोहम्मद हबीब उर्फ बबलू की कबाड़ी दुकान में छापेमारी की गई। वहां से कुल 21.750 किलोग्राम तांबे का तार और एसी का पाइप बरामद किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles