Thursday, August 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नगर निगम वाहन से घायल युवक की मौत:परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, वाहनों की लगी कतार; मुआवजे की मांग


धनबाद के धैया ठाकुरकुल्ही निवासी 32 वर्षीय मिथलेश रजक की नगर निगम के कचरा वाहन की चपेट में आने से इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने गुरुवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है। मिथलेश अपने घर जा रहे थे, तभी एक गलीनुमा सड़क पर नगर निगम का कचरा ढोने वाला वाहन बैक कर रहा था। इसी दौरान मिथलेश वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मिथलेश को परिजनों ने तत्काल एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मिथलेश रजक शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे हैं। वह कपड़े धोने और प्रेस करने का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। इस प्रदर्शन के कारण लुबी सर्कुलर रोड पर भारी जाम लग गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और राहगीरों तथा वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि मिथलेश अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। ऐसे में उनके परिवार के भविष्य को देखते हुए निगम प्रशासन को तत्काल उचित मुआवजा और नियोजन प्रदान करना चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles