Thursday, August 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान:गिरिडीह में डीजल टंकी में ब्लास्ट होने से हुआ हादसा, पिकअप भी आया चपेट में


गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद मोड़ के पास गुरुवार को एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। इस घटना में ट्रक चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, आग की चपेट में पीछे चल रहा एक पिकअप मालवाहक वाहन भी आ गया, जिससे उसका अगला पहिया जल गया। दरअसल, ट्रक गिरिडीह से मधुपुर की ओर जा रहा था। बेंगाबाद मोड़ के पास अचानक ट्रक की डीजल टंकी में जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट के बाद टंकी से निकला डीजल सड़क पर फैलने लगा और उसमें अचानक आग लग गई। जहां-जहां डीजल गिरा, वहां आग की लपटें उठने लगीं। पहले देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें पिकअप का अगला पहिया आंशिक रूप से जल देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के ठीक पीछे खड़ा एक पिकअप मालवाहक वाहन भी सड़क पर फैले डीजल में लगी आग की चपेट में आ गया। इससे पिकअप का अगला पहिया आंशिक रूप से जल गया। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने दुकानों और घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग ने ट्रक और पिकअप मालवाहक वाहन को पूरी तरह अपनी चपेट में नहीं लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के बाद कुछ समय तक मार्ग पर लोगों की भीड़ लगी रही।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles