Thursday, August 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

निर्धारित तिथि पर नोटिस प्राप्त मतदाता दस्तावेजों संग सुनवाई में उपस्थित हों : डीसी


मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) 2026 के तहत दावा-आपत्ति व नोटिस-सत्यापन से संबंधित प्रक्रियाओं को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक् त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए-1 के साथ बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने एसआईआर के सुनवाई चरण की विस्तृत जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों से जागरूकता अभियान में सहयोग की अपील की। उपायुक्त ने बताया कि 24 अगस्त 2026 से दावा-आपत्ति व नोटिस से संबंधित मामलों में सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुआ है, उनकी सुनवाई नोटिस में अंकित तिथि और स्थान पर संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा की जा रही है। उन्होंने अपील की कि नोटिस प्राप्त सभी मतदाता निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक व वांछित दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से सुनवाई में उपस्थित हों। डीसी ने राजनीतिक दलों से अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं, विशेषकर बीएलए-2 के माध्यम से ग्राम स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार करने और संबंधित मतदाताओं को सुनवाई के लिए जागरूक करने का आग्रह किया। बैठक में बताया गया कि ऐसे युवा नागरिक, जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे प्रपत्र-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम किसी कारणवश प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे भी प्रपत्र-6 के माध्यम से नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैठक के दौरान दावा-आपत्ति व नोटिस-सत्यापन के लिए स्वीकार्य मान्य दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए सवालों और जिज्ञासाओं का उपायुक्त ने सरल भाषा में समाधान किया। उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एसआईआर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा पात्र मतदाताओं तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles