Thursday, August 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ग्रामीणों ने सांसद से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया

लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत से बुधवार को गुमला जिला के सिसई प्रखंड के ग्रामीण, गुरदारी माइंस क्षेत्र के ग्रामीण व टाना भगतों ने मुलाकात की। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सिसई प्रखंड में रेड़बा से महुआडीपा तक लगभग पांच किलोमीटर सड़क पिछले 10 वर्षों से काफी जर्जर अवस्था में है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। खासकर बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है। वहीं उन्होंने अविलंब सड़क निर्माण की मांग की। साथ ही ग्रामीणों ने सिसई में तालाब निर्माण, पीसीसी पथ और अधूरे पड़े निर्माण कार्यों से अवगत कराया। वहीं टाना भगतों ने बताया कि गुमला जिले में बनाए गए टाना भगतों का सभागार में शौचालय, पेयजल और बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे पूजा-पाठ और सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सभागार में मूलभूत सुविधाओं का निर्माण कराने की मांग की। इसके अलावा गुरदारी माइन्स क्षेत्र में पेयजल, सामुदायिक भवन और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी कई समस्याओं से भी सांसद को अवगत कराया गया। वहीं सांसद ने सभी समस्याओं को सुनते हुए सभी समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि टाना भगत समाज हमारे संस्कृति और संघर्ष के प्रतीक हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles