Thursday, August 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रक्षाबंधन की रात स्वर्ण व्यवसायी की हत्या ,3 गोली मारी:दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, बदमाशों ने सुनसान जगह पर घेरा, फरार


वैशाली के तीसीऔता थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने रक्षाबंधन की रात एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। दुकान बंद कर किराए के मकान पर लौट रहे 32 वर्षीय विशाल कुमार सोनी को बदमाशों ने सुनसान जगह पर घेरकर गोली मार दी। व्यवसायी को तीन गोलियां लगीं। वारदात के बाद अपराधी उनका बैग लेकर फरार हो गए। घटना बिन्दी चौक और राम सुरेश चौक के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम गंभीर रूप से घायल विशाल कुमार सोनी को इलाज के लिए जंदाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… दुकान से लौटते समय बनाया निशाना मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र निवासी विशाल कुमार सोनी के रूप में हुई है। वह विजय साह के पुत्र थे। विशाल पिछले करीब आठ वर्षों से तीसीऔता क्षेत्र में कामेश्वर साह के किराए के मकान में रह रहे थे और मकान से करीब एक किलोमीटर दूर लालबाबू राय के फूलकुमारी मार्केट में स्वर्ण व्यवसाय की दुकान चलाते थे। घात लगाए बदमाशों ने बनाया निशाना रक्षाबंधन को लेकर बाजार में देर तक दुकान खुली रहने के बाद विशाल रात में दुकान बंद कर अपने किराए के मकान लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह मकान से करीब 500 मीटर पहले सुनसान जगह पर पहुंचे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया। अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और उनका बैग लेकर फरार हो गए। तीन गोली लगने से मौके पर गिरे गोली लगने के बाद विशाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। डायल 112 की टीम ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, एक महीने का बेटा विशाल कुमार सोनी की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उनका एक महीने का बेटा है। अचानक हुई हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लूट, रंजिश या कोई और वजह, जांच में जुटी पुलिस स्वर्ण व्यवसायी की हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। बैग लेकर बदमाशों के फरार होने के कारण लूट की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस पुरानी रंजिश या अन्य कारणों से भी हत्या की जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles