Friday, August 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bihar TRE-4 Exam News | Govt Accepts Student Demands & Single Paper

‘हम पिछली 2 रात से सोए नहीं हैं। रातें रोते-रोते बीत रही थी। मेरे अगल-बगल जो छात्र दिख रहे हैं,वे आंसू पोछते-पोछते थक गए। मेरी जो दुर्गति हुई, वो मैं ही जानता हूं। ये 10 दिन मेरी जिंदगी के सबसे कठिन दिन थे। हमने सरकार से जो मांग की, वो पूरी हुई है। ह

.

ये कहना है छात्र नेता दिलीप कुमार का, जो छात्रों के साथ बीते 10 दिनों से गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे थे। दिलीप काफी भावुक हो गए। उन्होंने इसे छात्र एकजुटता की बड़ी जीत बताई और इसे रक्षाबंधन का तोहफा बताया।

दरअसल, TRE-4 में अब एक ही परीक्षा होगी। सरकार ने TRE-4 की एकल परीक्षा कराने की छात्रों की मांग को गुरुवार को मान लिया। वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट’ की मांग समेत अन्य मांगों को भी स्वीकारा गया है।

छात्रों की सभी मांगें स्वीकार होने के बाद छात्र नेता अमन औक जह्नानवी ने अपना अनशन भी तोड़ दिया। इधर, सरकार के बैकफुट पर आने से छात्रों में काफी खुशी है। गर्दनीबाग में गुरुवार रात छात्रों ने पटाखे जलाकर आतिशबाजी की।

गर्दनीबाग में जश्न मनाते छात्र नेता दिलीप।

गर्दनीबाग में जश्न मनाते छात्र नेता दिलीप।

छात्रों ने आतिशबाजी की, पटाके भी जलाए।

छात्रों ने आतिशबाजी की, पटाके भी जलाए।

शिक्षा विभाग में बैठक कर छात्रों का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत।

शिक्षा विभाग में बैठक कर छात्रों का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत।

दिलीप बोले- दो रात से सोए नहीं, रातें रोते-रोते बीती

दिलीप कुमार ने कहा, जिस तरह से ट्रोल किया गया और बदनाम करने की कोशिश की गई, मेरे लिए बेहद कठिन था। मुझपर आरोप लगाए गए कि मैं शिक्षा विभाग से मिल गया हूं और आंदोलन में सेटिंग कर ली है।

पिछले 10 दिनों से छात्र गर्दनीबाग धरना स्थल पर बैठे थे। पहले ही ऐलान किया था कि अगर छात्रों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो बिहार बंद किया जाएगा। यह छात्र एकजुटता की बहुत बड़ी जीत है।

दिलीप कुमार ने कहा, BSSC में संविदा कर्मियों के वेटेज को हटाने की बात कही गई है। लाइब्रेरियन की बहाली को लेकर भी आश्वासन मिला है। साथ ही दरोगा और सिपाही भर्ती में भी मांगों को शामिल किए जाने की बात कही गई है।

छात्र नेता बोले- अगर पत्नी SDM बनी है तो पहले मिठाई खिलाने दीजिए’

दिलीप कुमार की पत्नी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठाए गए। किसी ने दावा किया कि उनकी पत्नी BPSC 70वीं में SDM बन गई हैं, तो किसी ने उन्हें RO बताया।

इस पर दिलीप कुमार ने कहा कि इसका जवाब आने वाले दिनों में दिया जाएगा। अगर मेरी पत्नी SDM बनी है तो पहले कुछ लोगों को आकर बधाई देने दीजिए, मिठाई खिलाने दीजिए।

कहा- कुछ शिक्षक मुझे कंट्रोल कर रहे थे

दिलीप कुमार ने कहा कि आंदोलन के दौरान कई शिक्षक उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन आरोप लगाया कि कुछ शिक्षकों ने TRE-4 के PT और MAINS का कोर्स तक बेचना शुरू कर दिया था। अब ऐसे लोगों को छात्रों का पैसा वापस करना चाहिए।

‘धरना खत्म हुआ है, छात्रों की लड़ाई नहीं’

आंदोलन खत्म होने के ऐलान के साथ दिलीप कुमार ने साफ किया कि छात्रों की आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल से छात्रों के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने भावुक होकर कहा, आज धरना जरूर खत्म हो रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम छात्रों के मुद्दे पर बोलना छोड़ देंगे। छात्र हमारी जान हैं। मेरे अंतरात्मा में छात्र बसते हैं।

छात्र नेता जह्नानवी और अमन ने तोड़ा अनशन, तस्वीरें

छात्र नेता अमन को शिक्षा विभाग के अधिकारी ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

छात्र नेता अमन को शिक्षा विभाग के अधिकारी ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

पिछले 10 दिन से अनशन पर बैठीं जान्हवी ने भी अनशन तोड़ दिया है।

पिछले 10 दिन से अनशन पर बैठीं जान्हवी ने भी अनशन तोड़ दिया है।

जानिए सरकार ने छात्रों की किन मांगों पर जताई सहमति

CM सम्राट बोले- छात्रों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर

बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी। सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार शाम कहा, छात्रों की मांगों को लेकर सरकार शुरू से ही गंभीर रही है। छात्रों की मांगों पर अब कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इस बार TRE-4 परीक्षा एकल चरण में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 9 अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार के लिए सुझाव और अनुशंसा देने के लिए ‘परीक्षा सुधार पर एक विशेषज्ञ समिति’ का गठन किया गया है। पटना हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में गठित यह समिति विभिन्न परीक्षाओं से जुड़ी छात्रों की शिकायतों की भी सुनवाई करेगी।

सीएम ने कहा कि छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सरकार ने ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ और ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ की शुरुआत की है। इसके माध्यम से छात्रों की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के भीतर किया जा रहा है।

सरकार के इस फैसले के बाद पटना के गर्दनीबाग में 18 अगस्त से धरने पर बैठे छात्र नेता अमन और जहान्वी ने अपना अनशन तोड़ दिया। शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने छात्र नेता अमन को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।

छात्र नेता सौरभ ने कहा, “सरकार सभी मांगे मान ली हैं। छात्र एकता और संघर्ष की जीत हुई है। छात्रों के सामने सरकार झुकी है।” वहीं, पटना के गर्दनीबाग में जश्न मना रहे छात्रों ने कहा, मिस्टेक तिवारी का माफीनामा आया है।।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles