
Mamata Banerjee Speech: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सर्वोच्च नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी टीएमसी बहुत जल्द पश्चिम बंगाल में फिर से सत्ता में लौटेगी. भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ‘चोरी करके बंगाल की सत्ता पर कब्जा किया है’. ममता ने पूरे आत्मविश्वास से कहा कि राज्य की जनता जल्द ही इस स्थिति को बदल देगी.
भाजपा के लोग ही देंगे उसे जवाब : ममता बनर्जी
ममता बनर्जी कोलकाता में तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) के स्थापना दिवस और रक्षा बंधन के अवसर पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने पार्टी के समर्थकों से कहा कि आप लोग बिल्कुल चिंता मत कीजिए. बंगाल में एक और परिवर्तन बहुत जल्द आने वाला है. तृणमूल कांग्रेस बहुत जल्द सत्ता में लौटेगी और भाजपा को उसके अत्याचार का जवाब उनके ही लोग देंगे. बहुत जल्द फिर से हमारी सरकार बनेगी.
ये भी पढ़ें: TMCP के स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी ने किया बंगाल दौरे का ऐलान, कहा- रैली की अनुमति के लिए नहीं जाऊंगी कोर्ट
बाहुबल और पुलिस के इस्तेमाल पर कसा तंज
विरोधी नेताओं के काफिले और सुरक्षा व्यवस्था पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा- जब ‘बाबू’ निकलते हैं तो पूरा रास्ता बंद कर दिया जाता है. 40-40 गाड़ियों का काफिला चलता है. मेरे मोहल्ले की सड़कों को भी पुलिस ब्लॉक कर देती है. क्या हमें उन्हें सलाम ठोकना पड़ेगा? अगर सलाम ठोकना ही है, तो नबान्न जाकर ठोकिए, लेकिन याद रखिए नबान्न भी हमारी ही सरकार का बनाया हुआ है.
बाधाओं के बावजूद जनसंपर्क का ऐलान
पश्चिम बंगाल की पुलिस-व्यवस्था और प्रशासनिक बाधाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि सब कुछ बाहुबल (Muscle Power) से नहीं चलाया जा सकता. उन्होंने सोचा था कि मुझे बाहर निकलने नहीं दिया जायेगा, लेकिन मैं देखूंगी कि उनमें कितनी हिम्मत है.
ये भी पढ़ें: छात्रों ने दिल्ली के 'जमींदारों' को युवाओं की ताकत के आगे झुकने पर मजबूर किया: अभिषेक बनर्जी
कालीघाट बनाम बागी गुट का कार्यक्रम
कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत इस बार टीएमसीपी का मुख्य कार्यक्रम कैथेड्रल रोड पर आयोजित हुआ, जबकि बागी गुट ने रानी रासमणि एवेन्यू में अपना कार्यक्रम किया.
The post कोलकाता में गरजीं ममता बनर्जी- बंगाल में फिर बनेगी तृणमूल की सरकार, भाजपा ने चोरी से किया सत्ता पर कब्जा appeared first on Prabhat Khabar.
