Friday, August 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

प्रिंस खान के खिलाफ NIA सक्रिय:पाकिस्तान कनेक्शन और आर्थिक नेटवर्क की जांच तेज, आपराधिक इतिहास की जानकारियां जुटाईं


धनबाद पुलिस की कार्रवाई के बीच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ सक्रिय हो गई है। NIA की एक टीम प्रिंस खान के आपराधिक नेटवर्क, स्थानीय सहयोगियों, आर्थिक गतिविधियों और कथित पाकिस्तान कनेक्शन की जांच के सिलसिले में धनबाद पहुंची। टीम ने एसएसपी प्रभात कुमार से मुलाकात की और प्रिंस खान के आपराधिक इतिहास तथा उसके नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। NIA की टीम वासेपुर और अन्य संबंधित इलाकों में प्रिंस खान से जुड़े गुर्गों, सहयोगियों और पुराने संपर्कों की पड़ताल कर रही है। एजेंसी उसके आर्थिक नेटवर्क की कड़ियों और संभावित वित्तीय स्रोतों की भी गहन जांच कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में धनबाद पुलिस NIA को आवश्यक सहयोग प्रदान कर रही है। इस संबंध में शुक्रवार को ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों और उनकी गतिविधियों का पता लगाकर कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण एसपी ने पुष्टि की कि प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए NIA की टीम धनबाद पहुंची थी। धनबाद पुलिस एजेंसी के साथ मिलकर जांच और कार्रवाई में पूरा सहयोग कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles