Aaj Ka Panchang 29 August 2026: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और पूरे दिन पंचक रहेगा। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, सुकर्मा योग और कुंभ राशि में चंद्रमा की स्थिति रहेगी। आज ब्रह्म मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, विजय मुहूर्त और अमृत काल समेत कई शुभ समय हैं।
Aaj Ka Panchang 29 August 2026: पंचांग हिंदू धर्म का पारंपरिक कैलेंडर है। इसमें हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी दी जाती है। इन्हीं पांच चीजों के आधार पर पूजा-पाठ, व्रत, त्योहार और शुभ कामों का समय तय किया जाता है। अगर किसी को शादी, गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन या नया काम शुरू करना हो, तो सबसे पहले पंचांग देखा जाता है। इसमें राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त, सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रोदय जैसी जरूरी जानकारी भी होती है। ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि सही समय पर किया गया काम बेहतर परिणाम देता है, इसलिए पंचांग का महत्व आज भी बना हुआ है। अब मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर भी रोज का पंचांग आसानी से देखा जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं को मानने वाले करोड़ों लोग आज भी अपने दैनिक काम और पूजा-पाठ की शुरुआत पंचांग देखकर करते हैं।
आज का पंचांग
29 अगस्त, शनिवार, शक संवत्: 07,भाद्रपद,(सौर) 1948, पंजाब पंचांग: 13, भाद्रपद मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 15, रबि-उल्लावल, 1448 विक्रमी संवत्: भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा तिथि प्रातः 09.57 मिनट तक पश्चात द्वितीया तिथि पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात्रि 03.43 मिनट तक, सुकर्मा योग प्रात: 06.36 मिनट तक पश्चात धृति 05.22 मिनट (सूर्योदय पूर्व) तक, चन्द्रमा कुंभ राशि में रात्रि 09.38 मिनट तक।सूर्य दक्षिणायन। वर्षा ऋतु। प्रातः 09 बजे से प्रातः 10.30 मिनट तक राहुकालम्। पंचक। भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रारंभ।
सूर्योदय 07:03 ए एम
सूर्यास्त 08:39 पी एम
चन्द्रोदय 09:03 पी एम
चन्द्रास्त 08:19 ए एम
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त 05:40 ए एम से 06:22 ए एम
प्रातः सन्ध्या 06:01 ए एम से 07:03 ए एम
अभिजित मुहूर्त 01:24 पी एम से 02:18 पी एम
विजय मुहूर्त 04:07 पी एम से 05:02 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 08:39 पी एम से 09:00 पी एम
सायाह्न सन्ध्या 08:39 पी एम से 09:42 पी एम
अमृत काल 04:02 पी एम से 05:40 पी एम
निशिता मुहूर्त 01:31 ए एम, अगस्त 30 से 02:13 ए एम, अगस्त 30
त्रिपुष्कर योग 07:03 ए एम से 12:12 ए एम, अगस्त 30
आज के अशुभ मुहूर्त
राहुकाल 10:27 ए एम से 12:09 पी एम
यमगण्ड 03:33 पी एम से 05:15 पी एम
गुलिक काल 07:03 ए एम से 08:45 ए एम
विडाल योग 07:03 ए एम से 12:12 ए एम, अगस्त 30
बाण अग्नि – 03:27 पी एम तक
दुर्मुहूर्त 07:03 ए एम से 07:57 ए एम
07:57 ए एम से 08:52 ए एम
पञ्चक पूरे दिन

