![]()
भोजपुर जिला बार एसोसिएशन सत्र 2026-28 के चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान शुरू हो गया है। कुल 2522 अधिवक्ता वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग कर 46 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान को लेकर सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। अधिवक्ता हॉल में कुल छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। वोटिंग को लेकर ‘नो वर्क डे’ घोषित निर्वाची पदाधिकारी मनलाल सिंह ने बताया कि मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। किसी भी प्रकार की अशांति या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव के मद्देनजर शनिवार को नो वर्क घोषित किया गया है। इसके तहत अधिवक्ता सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक न्यायिक कार्यों से अपने को अलग रखकर मतदान में हिस्सा लेंगे। कुल 16 पदों के लिए हो रही वोटिंग चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव समेत विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए गोरखनाथ मिश्र, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजेश कुमार पांडेय, नागेंद्र सिंह और विद्या निवास सिंह समेत कई प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। महासचिव पद के लिए मनमोहन ओझा, संजय कुमार, विमल किशोर सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, जयंत कुमार सिंह, अजय कुमार दुबे, विजेता विजयवर्धन और सुभाष चंद्र प्रसाद मैदान में हैं। निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार बार एसोसिएशन में कुल 53 पद हैं। इनमें आरक्षित पदों पर उपाध्यक्ष के लिए आशा कुमारी, सहायक सचिव के लिए रम्भा कुमारी और कनीय कार्यकारिणी के सात सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब अध्यक्ष के एक, उपाध्यक्ष के दो, महासचिव के एक, संयुक्त सचिव के दो, सहायक सचिव के दो, कोषाध्यक्ष के एक, अंकेक्षक के एक और वरीय कार्यकारिणी के पांच सदस्यों समेत कुल 16 पदों के लिए मतदान हो रहा है। वोटरों में दिख रहा उत्साह चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने भी प्रचार अभियान तेज कर दिया था। प्रत्याशी अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। वहीं, सिविल कोर्ट परिसर के बाहर विभिन्न स्थानों पर प्रत्याशियों के पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है
भोजपुर बार एसोसिएशन चुनाव, 16 पदों के लिए वोटिंग:शाम 4 बजे तक डाले जाएंगे वोट, 2522 अधिवक्ता करेंगे 46 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
