Saturday, August 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'सैनिक कल्याण से जुड़े मामलों को प्राथमिकता':खगड़िया में सैनिकों-पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर बैठक, डीएम बोले-'तुरंत समाधान हो'


खगड़िया में जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिक कल्याण अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इस बैठक में सैनिकों और पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सेना के जवानों और पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी के समक्ष कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इनमें भूमि विवाद, सैनिक बंदोबस्ती से संबंधित मामले और पॉलीक्लिनिक के लिए भूमि उपलब्ध कराने जैसी समस्याएं शामिल थीं। जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सैनिक कल्याण से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने वरीय उप समाहर्ता प्रवीण कुमार को कार्यालय में सैनिकों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के लिए एक समर्पित प्रकोष्ठ (Dedicated Cell) गठित करने का निर्देश दिया। यह प्रकोष्ठ विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सैनिकों की ओर से प्राप्त शिकायतों के निपटान और उनकी निगरानी का कार्य करेगा। बैठक में लेफ्टिनेंट कर्नल अमोद कुमार, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बड़ी संख्या में भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिक भी इस अवसर पर मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने घोषणा की कि सैनिक कल्याण से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा और समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए ऐसी बैठकें अब प्रत्येक माह आयोजित की जाएंगी। उन्होंने उपस्थित सैनिकों और पूर्व सैनिकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles