![]()
नालंदा में आज(30 अगस्त 2026) एकदिवसीय हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। साप्ताहिक निशुल्क जांच बिहारशरीफ रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक लगेगा। जहां जिले के कई अनुभवी और सीनियर डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। एक ही छत के नीचे एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, आई स्पेशलिस्ट मौजूद रहेंगे। शिविर में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. नीतीश कुमार, आई स्पेशलिस्ट डॉ. अभिनव कुमार सिंह, सर्जन डॉ. आशुतोष कुमार, हड्डी एवं नस से संबंधित बीमारियों के लिए डॉ. शंभू कुमार, दांत रोग विशेषज्ञ डॉ. उदय देव रंजन, जनरल फिजिशियन के तौर पर डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार, और डॉ. इंद्रजीत कुमार अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा इसके अलावा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. शहजाद आलम, होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. गौतम कुमार, डॉ. रितेश कुमार और ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शुगर टेस्ट की सुविधा संस्था के मुताबिक इस शिविर में केवल चिकित्सकीय परामर्श ही नहीं बल्कि जांच की भी व्यवस्था की गई है। शिविर में आने वाले मरीजों के लिए मुफ्त शुगर की जांच की विशेष व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही संस्था की ओर से फुल बॉडी चेकअप की भी सुविधा मुहैया कराई जा रही है, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से सतर्क और जागरूक हो सके। आम जनता से अपील भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने जिले के सभी नागरिकों से विशेष अनुरोध किया है कि वे अपने व्यस्त समय में से थोड़ा वक्त अपने स्वास्थ्य के लिए निकालें। अधिक से अधिक संख्या में इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचकर अपनी नियमित जांच कराएं और इस नेक कार्य का पूरा लाभ उठाएं।
बिहारशरीफ में एकदिवसीय निशुल्क हेल्थ कैंप:11 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे, शुगर टेस्ट की भी सुविधा; फिजियोथेरेपिस्ट-ऑडियोलॉजिस्ट भी रहेंगे
