Sunday, August 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में 8 साल के बच्चे की मौत:पानी भरे गड्ढे में डूबने से गई जान, शौच के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा


भोजपुर में पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। घर से शौच के लिए निकला था। मृतक की पहचान गुंडी चमन के डेरा गांव निवासी मिथलेश कुमार के पुत्र दिलखुश कुमार(8) के तौर पर हुई है। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र की है। परिजन के मुताबिक शनिवार को गांव के बच्चों के साथ घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जिन बाबा स्थान के पास गया था। हाथ-पैर धोने के दौरान उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला। संतुष्टि के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम सदर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में मां नीतू देवी, भाई रुदल कुमार और एक बहन कृति कुमारी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles