Sunday, August 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Nawada Road Accident | Truck Break Failure Leads To Owner Death

बिहार के नवादा मेन रोड पर हुए सड़क हादसे में गिरिडीह के दो ट्रक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए धनबाद ले जाने के दौरान जमुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी ट्रक मालिक संजय यादव की मौत हो गई। वहीं बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा निवासी मुक

.

परिजनों के अनुसार संजय यादव और मुकेश यादव छड़ लोड कर बिहार के नवादा गए थे। वहां माल उतारने के बाद दोनों ट्रक से गिरिडीह लौट रहे थे। इसी दौरान नवादा मेन रोड पर उनके ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया।

हादसे में ट्रक मालिक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।

हादसे में ट्रक मालिक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।

चालक और ट्रक मालिक ने किसी तरह वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और उसकी मरम्मत में जुट गये। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक अन्य ट्रक ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मरम्मत के दौरान पीछे से आकर मारी टक्कर

ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर उसकी मरम्मत की जा रही थी। संजय यादव और मुकेश यादव सड़क किनारे मौजूद थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग दोनों को लेकर धनबाद के लिए रवाना हुए।

धनबाद ले जाते समय संजय ने रास्ते में तोड़ा दम

धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में संजय यादव की हालत अचानक बिगड़ गयी। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उनके शव को लेकर गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं घायल मुकेश यादव को भी गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

वहीं घायल मुकेश यादव को भी गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं घायल मुकेश यादव को भी गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संजय यादव की मौत की सूचना मिलते ही बिशनपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अचानक हुए हादसे में परिवार के कमाने वाले सदस्य की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पत्नी और दो छोटे बच्चों को पीछे छोड़ गये संजय

बताया गया कि संजय यादव अपने पीछे पत्नी और दो छोटे पुत्रों को छोड़ गए हैं। दोनों बच्चों की उम्र करीब दो और पांच वर्ष बतायी जा रही है। परिवार में कमाने वाले सदस्य की मौत से पत्नी और छोटे बच्चों के सामने भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles