Sunday, August 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समय रैना बोले- काम के लिए मुंबई आना,जस्ट बिहारी थिंग्स:बिहार की शेरॉन का जवाब-अपनी मर्जी से राज्य छोड़ा; बिहारियों-कश्मीरी पंडितों पर कमेंट पर बवाल


कॉमेडियन समय रैना और उनका शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। समय रैना के शो के लेटेस्ट एपिसोड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बिहार और कश्मीरी पंडितों को लेकर किए गए कमेंट पर बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक विरोध शुरू हो गया है। दरअसल, शो के लेटेस्ट एपिसोड में समय रैना और बिहार की कॉमेडियन शेरोन वर्मा के बीच बिहार और कश्मीर से जुड़ा मजाक होता है। दोनों एकदूसरे के बैकग्राउंड को लेकर मजाक उड़ाते हैं। अब शो का यह हिस्सा अब राजनीतिक प्रतिक्रियाओं की वजह से चर्चा में है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इन टिप्पणियों को लेकर नाराजगी जताई है। वहीं महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक राम कदम ने रैना पर विवादित बयान देकर मुफ्त में पब्लिसिटी हासिल करने का आरोप लगाया है। मामले ने एक बार फिर कॉमेडी की सीमा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले जानिए क्या है पूरा मामला… ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2′ के नए एपिसोड में शेरॉन वर्मा बतौर जज नजर आईं। शो के दौरान कॉमेडियन समय रैना ने उनके बिहारी बैकग्राउंड पर मजाक किया। इसके जवाब में शेरॉन ने भी समय के कश्मीर से होने को लेकर मजाक उड़ाया। समय रैना- शेरॉन आप कैसी हैं, कैसा फील कर रही हैं शेरॉन वर्मा- मैं बहुत अच्छी हूं। दो साल पहले मैं कंटेस्टेंट थी और आप जज थे, आज मैं जज हूं और आप भी समय रैना- यहां के बाद मैं तुम्हें एक और जगह ले जाऊंगा, जो है महाराष्ट्र साइबर, जहां हम दोनों होंगे। समय रैना- शेरॉन इतनी बिहारी है कि इसे लगता है ईबोला का मतलब है किसी ने कुछ कहा शेरॉन वर्मा- समय इतना कश्मीरी है कि इसे पत्थर पसंद है समय रैना- शेरॉन वर्मा एक बिहारी हैं, जो नौकरी की तलाश में मुंबई आई थीं, जस्ट बिहारी थिंग्स…. शेरॉन वर्मा- कम से कम मैंने अपना राज्य अपनी मर्जी से तो छोड़ा (जो कि समय रैना के कश्मीरी पंडित होने और कश्मीर से हुए विस्थापन को लेकर एक तीखा मजाक था।) बिहार और कश्मीरी पंडितों को लेकर टिप्पणियों पर आपत्ति वायरल क्लिप के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रैना की टिप्पणियों को आपत्तिजनक बताया। खासकर कश्मीरी पंडित समुदाय के कुछ लोगों ने कहा कि किसी समुदाय या क्षेत्र को कॉमेडी का विषय बनाकर उसका मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए। विवाद ने स्टैंडअप कॉमेडी में मजाक और सामाजिक संवेदनशीलता की सीमा को लेकर बहस छेड़ दी है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शो में बिहार और कश्मीरी पंडितों को लेकर किए गए मजाक पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस तरह की बातें समाज में विभाजन पैदा कर सकती हैं, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। राम कदम बोले- विवाद से पब्लिसिटी हासिल करना मकसद बीजेपी विधायक राम कदम ने समय रैना की कथित टिप्पणियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग जानबूझकर विवादित बयान देते हैं ताकि उन्हें चर्चा और प्रसिद्धि मिल सके। राम कदम के मुताबिक, सनातन हिंदू धर्म और कश्मीरी पंडितों को मजाक या उपहास का विषय नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि कोई व्यक्ति जानबूझकर आपत्तिजनक बात कहकर बाद में माफी मांग ले, तो इससे उसकी जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। उनके अनुसार, तब तक विवादित बयान के जरिए संबंधित व्यक्ति को देशभर में पब्लिसिटी मिल चुकी होती है। शो में अर्चना पूरन सिंह ने भी दिया करारा जवाब इसी एपिसोड में समय रैना ने अभिनेत्री और टीवी पर्सनैलिटी अर्चना पूरन सिंह पर भी मजाक किया। एक कंटेस्टेंट ने बताया कि वह शायरी के अलावा डांस, व्लॉगिंग और रैपिंग भी करता है। व्लॉगिंग का जिक्र आते ही रैना ने अर्चना पूरन सिंह के फैमिली व्लॉग्स पर तंज कसते हुए कहा कि व्लॉगिंग के लिए टैलेंट की जरूरत नहीं होती। इस पर अर्चना ने तुरंत पलटकर जवाब दिया- ‘गालियां देना टैलेंट है।’ उनके जवाब पर शो में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाईं। पहले भी विवादों में रह चुका है शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ और समय रैना इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। शो की भाषा और कंटेंट को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक कार्यक्रम में समय रैना को सम्मानित किए जाने के बाद भी उनकी आलोचना हुई थी। कॉमेडियन सुनील पाल ने भी इस सम्मान पर सवाल उठाया था। ताजा विवाद के बाद सोशल मीडिया पर फिर बहस तेज हो गई है कि कॉमेडी के नाम पर किसी क्षेत्र, समुदाय या धार्मिक समूह को लेकर की गई टिप्पणी की क्या सीमा होनी चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles