Sunday, August 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में सड़क हादसे में घायल अज्ञात महिला की मौत:6 दिन से सदर अस्पताल में चल रहा था इलाज, पहचान में जुटी पुलिस


औरंगाबाद सदर अस्पताल में पिछले 24 अगस्त से लावारिस हालत में इलाजरत एक अज्ञात महिला की रविवार को मौत हो गई। करीब 45 वर्षीय महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे डायल 112 की टीम ने सड़क से उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। तब से महिला का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा था। करीब छह दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार को उसने दम तोड़ दिया। 24 अगस्त को महिला सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में मिली थी। पहचान के लिए सभी थानों में भेजी गई तस्वीर महिला के पास से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे उसकी पहचान या उसके परिजनों का पता लगाया जा सके। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी कोई परिजन उसकी जानकारी लेने नहीं पहुंचा। महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान यदि महिला की पहचान हो जाती है तो आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 72 घंटे की निर्धारित अवधि में यदि महिला की पहचान नहीं हो पाती है तो सरकारी प्रावधानों के तहत नगर थाना पुलिस की ओर से अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा के अनुसार, महिला का पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों को ही मौत का संभावित कारण मान रही है। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही सामने आएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles