![]()
झारखंड में 2,025 सरकारी पदों पर नियुक्ति के लिए हुई जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा एक ऐसी भर्ती बन गई है, जिसमें परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र की गोपनीयता से लेकर परीक्षा संचालन, परिणाम और नियुक्ति तक हर स्तर पर सवाल उठे। जून 2023 में शुरू हुआ भर्ती का सफर परिणाम और अंतिम चयन के बाद भी विवादों से बाहर नहीं निकल पाया। जांच आगे बढ़ी तो चुनिंदा अभ्यर्थियों को पहले से सवाल-जवाब उपलब्ध कराने, कुछ अभ्यर्थियों को नेपाल ले जाने और पैसों के लेन-देन जैसी कड़ियां सामने आईं। अब सफल अभ्यर्थियों और परीक्षा संचालन से जुड़े स्टाफ की गिरफ्तारी ने मामले को और गंभीर बना दिया है। 28 अभ्यर्थियों को पहले मिले सवाल जांच में सामने आया कि सीजीएल के कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले ही सवाल-जवाब उपलब्ध कराए गए थे। जांच में ऐसे 28 अभ्यर्थियों का उल्लेख सामने आया है। जांच में पता चला कि कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले पटना से नेपाल के विराटनगर ले जाया गया था। वहां होटल में ठहराकर उन्हें परीक्षा से जुड़े सवाल-जवाब तैयार कराए गए। अभय तिवारी के रिश्तेदारों की जांच आरोपी अभय तिवारी उसकी पत्नी और भाई के चयन की भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसी पता लगा रही है कि उनके चयन का कथित परीक्षा नेटवर्क से कोई संबंध था या नहीं। वहीं, परीक्षा संचालन से जुड़ी वेबेल संस्था के कर्मचारियों की गिरफ्तारी भी हुई है। इससे परीक्षा की गोपनीय सामग्री तक पहुंच और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। लाभ पहुंचाने के बदले लाखों की डील सवाल-जवाब उपलब्ध कराने या परीक्षा में कथित तौर पर लाभ पहुंचाने के बदले लाखों रुपए के लेन-देन की भी जांच चल रही है। जांच एजेंसी संबंधित बैंक खातों और कथित आर्थिक लेन-देन की पड़ताल कर रही है। जांच अब सिर्फ प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने वालों तक सीमित नहीं है। गड़बड़ी का लाभ लेने वाले कुछ सफल अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बाहरी एजेंसी ने ली भर्ती परीक्षा सीजीएल परीक्षा के तकनीकी और संचालन संबंधी काम बाहरी संस्था से कराए गए थे। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि प्रश्नपत्र की सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था थी और बाहरी संस्था की निगरानी किस स्तर पर हुई। जांच का दायरा जेएसएससी कार्यालय तक भी पहुंचा है। चयनित अभ्यर्थियों से जुड़े रिकॉर्ड और परीक्षा प्रक्रिया के दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है। जेएसएससी-सीजीएल…अब तक क्या-क्या हुआ
जेएसएससी सीजीएल भर्ती की गड़बड़ियां:सीजीएल…पेपर लीक; दोबारा परीक्षा, नियुक्ति के बाद भी विवाद
