Sunday, August 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर में भाजयुमो का ‘युवा शक्ति संपर्क अभियान’ शुरू:प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बोले- राजनीति से दूर युवाओं को संगठन से जोड़ना लक्ष्य; आरक्षण मुद्दे कोर्ट में


कैमूर के कुदरा स्थित एक निजी होटल में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने बुके और फूल-मालाएं देकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे, भाजयुमो कैमूर जिलाध्यक्ष ऋषभ प्रताप सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कैमूर पहुंचे जितेंद्र सिंह पत्रकारों से बातचीत में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कैमूर जिले में यह उनका पहला प्रवास है। इस दौरान जिले में ‘युवा शक्ति संपर्क अभियान’ की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य ऐसे युवाओं को संगठन से जोड़ना है, जो अभी तक राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। ‘सोशल मीडिया से युवाओं को भ्रमित कर रहे राजनीतिक दल’ जितेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और देश को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने और युवाओं के बीच सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी पहुंचाने की अपील की। आरक्षण के सवाल पर बोले- मामला कोर्ट में विचाराधीन आरक्षण से जुड़े विवाद को लेकर सुमन मांझी और चिराग पासवान के अलग-अलग रुख के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष से सवाल किया गया। इस पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह दोनों नेताओं का व्यक्तिगत विचार है और इसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए वह इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति कार्यक्रम के बाद जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन को बूथ और मंडल स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से युवाओं के बीच सक्रिय रूप से संपर्क बढ़ाने और उन्हें संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा शक्ति को संगठन से जोड़ना आगामी समय में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के विस्तार के लिए काम करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles