Tuesday, September 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भव्य पंडाल के साथ रावण दहन होगा आकर्षण का केंद्र


प्रखंड क्षेत्र के पितीज गांव में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूजा को सफल बनाने हेतु दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें पितीज नवदुर्गा पूजा समिति का गठन कर नई कमेटी के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिसमें सतीश दांगी को अध्यक्ष, डब्लू विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, संदीप दांगी को सचिव और राजू दांगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। समिति का संरक्षण ग्राम विकास समिति पितीज के नेतृत्व में रहेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव को पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक भव्य बनाने की तैयारी है। इसके लिए आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया जाएगा। पंडाल निर्माण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूजा के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की भी रूपरेखा तैयार की जा रही है। साथ ही समिति की ओर से रावण दहन कार्यक्रम को आकर्षक तरीके से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। आयोजन में पितीज सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा और सुविधा की रहेगी व्यवस्था समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करने, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी समिति के स्तर से तैयारी की जाएगी। समिति ने क्षेत्र के लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles