Tuesday, September 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत:पंजवारा-भेड़ा मार्ग पर हादसा,6 लोगों को भी आई मामूली चोटें


बांका में सोमवार शाम ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बाराहाट प्रखंड अंतर्गत पंजवारा-भेड़ा मोड़ मुख्य मार्ग पर विक्रमपुर मोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान लखपुरा गांव निवासी गंगू दास के बेटे राजेश दास(35) के रूप में हुई है। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार करीब 6 अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। राजेश दास सोमवार शाम गोड्डा की ओर से ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर लखपुरा लौट रहे थे। विक्रमपुर मोड़ के समीप अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के दौरान राजेश ई-रिक्शा के नीचे दब गए। ई-रिक्शा को सीधा कर शख्स को निकाला बाहर हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पलटे हुए ई-रिक्शा को सीधा कर राजेश को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए बाराहाट अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। राजेश दास अपने पीछे पत्नी और छह माह की एक बच्ची छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पंजवारा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टोटो को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles