Tuesday, September 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मूसलाधार बारिश से गिरिडीह में बिगड़े हालात:तालाब का मेढ़ टूटा, पुल पर बहा पानी; घरों में घुसा नाली का गंदा पानी


गिरिडीह जिले में सोमवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जिले के कई प्रखंडों में नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि तालाब और जलाशय लबालब भर गए हैं। कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। बारिश के कारण ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बगोदर में तालाब का मेढ़ टूटने से खेतों में पानी घुस गया, वहीं डुमरी में नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। इससे आवागमन प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सरिया क्षेत्र में पेड़ गिरने से भी यातायात बाधित हुआ। लगातार बारिश से क्षेत्र के अन्य तालाबों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। कुछ जगहों पर तालाब के मेढ़ टूटने की सूचना है, जिससे खेतों में पानी भर गया है और फसलों को नुकसान पहुंचा है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की चिंता बढ़ गई है, जबकि शहरी इलाकों में जलनिकासी की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। तालाब का पैन टूटा, छह खेतों की धान की फसल पानी में बही बगोदर प्रखंड के बेको बोन बांध तालाब का पैन टूटने से तेज बहाव के साथ पानी खेतों में घुस गया। पानी के बहाव में छह खेतों में लगी धान की फसल बह गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों के लिए धान की फसल इस मौसम में आय का महत्वपूर्ण साधन है और फसल बहने से उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। लगातार बारिश के कारण बगोदर के अन्य तालाबों में भी जलस्तर काफी बढ़ गया है। वहीं, बगोदर बाजार और नीचे बाजार क्षेत्र में बारिश का पानी कई घरों में घुस गया। नीचे बाजार निवासी सुखदेव यादव के घर में पानी प्रवेश करने से खाद्य सामग्री समेत कई सामान खराब हो गए। सुखदेव यादव ने लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। घर में जमा पानी निकालने के लिए मोटर पंप का सहारा लिया जा रहा है। दूसरी ओर, डुमरी प्रखंड के आईबीपी घुजाडीह नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। इससे पुल से होकर गुजरने वाले लोगों को परेशानी हुई और आवागमन प्रभावित हुआ। सरिया में पेड़ गिरने की घटना ने भी यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया। घरों में घुसा नाली का गंदा पानी, बीमारी का खतरा गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित सिहोडीह पटेल नगर में बारिश के दौरान नाली की समस्या गंभीर हो गई। नालियों का गंदा पानी पहले सड़क पर जमा हुआ और इसके बाद कई घरों में भी घुस गया। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव और नाली की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और बारिश होते ही स्थिति और गंभीर हो जाती है। गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है तथा मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इससे इलाके में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल नालियों की सफाई कराने, जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles