Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची में आज से कोचिंग सेंटर सील:रांची में बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 कोचिंग सेंटर सील किए जाएंगे


राजधानी रांची में बिना वैध म्यूनिसिपल ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी पर रांची नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव के निर्देश के बाद पिछले दिनों कोचिंग सेंटरों की जांच की गई थी। 70 कोचिंग सेंटरों की जांच में 18 कोचिंग सेंटरों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं मिला। इन सेंटरों को कोचिंग चलाने से संबंधित कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया था। इसमें से 18 कोचिंग सेंटर संचालकों ने कागजात नहीं सौंपे। इसके बाद संबंधित सेंटरों को सील करने का आदेश दिया गया है। निगम की टीम बुधवार से कोचिंग सेंटरों को सील करने की कार्रवाई करेगी। ये प्रमुख संस्थान पाए गए अवैध द ब्लैकबोर्ड, एमबीए एचीवर्स, नेशनल क्लैट एकेडमी, ग्रैविटी एडुकेशन, मास्टर माइंड्स, पेजेस लाइब्रेरी, एकेएस एकेडमी, डीसीयूबीई क्लासेज। परिसरों में नियमों की अनदेखी झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत किसी भी आवासीय या व्यावसायिक परिसर में बिना वैध ट्रेड लाइसेंस व्यावसायिक गतिविधि चलाना पूरी तरह गैरकानूनी है। इसके बावजूद शहर के रिहायशी इलाकों में सैकड़ों संस्थान धड़ल्ले से चल रहे हैं। इन संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles