Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता और दक्षिण बंगाल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जानें आज 2 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम

West Bengal Weather: पश्चिम बंगाल के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मंगलवार सुबह को राजधानी कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश हुई. निचले इलाकों में जलभराव के चलते सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कार्यालय जाने के समय यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी.

कलाइकुंडा में सबसे ज्यादा 51 मिमी बारिश हुई

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कलाइकुंडा में मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 51 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई. इस दौरान कोलकाता में 23 मिमी और सॉल्टलेक में 40 मिमी बारिश हुई. पानागढ़ में 50 मिमी, बैरकपुर में 43 मिमी, कैनिंग में 44 मिमी और हल्दिया में 30 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

निचले इलाकों में जल-जमाव, थमी वाहनों की रफ्तार

दिन चढ़ने के साथ बारिश की तीव्रता बढ़ गयी. इससे निचले इलाकों में बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया. इसके कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी और प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बन गयी.

ये भी पढ़ें: बंगाल में लो प्रेशर और साइक्लोन का असर, गरज-चमक के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

स्कूली बच्चे और ऑफिस जाने वाले रहे परेशान

भारी बारिश का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, कार्यालय जाने वालों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ा. शहर और आसपास के जिलों के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी जमा हो गया.

गंगा के मैदानी इलाकों में भारी बारिश का अनुमान

इस बीच, राज्य के तटीय क्षेत्र के ऊपर बना कम दबाव वाला क्षेत्र लगभग स्थिर बना हुआ है. मौसम विभाग ने बुधवार सुबह तक पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों में कुछ जगह भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में निम्न दबाव का क्षेत्र, झारखंड से बिहार तक साइक्लोन का असर, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

सोमवार रात से हो रही है भारी वर्षा

आईएमडी ने बताया कि पश्चिम बंगाल, इससे सटे उत्तर तटीय ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना स्पष्ट कम दबाव वाला क्षेत्र अभी भी उसी स्थान पर बना हुआ है, जिसके कारण सोमवार रात से भारी बारिश हो रही है.

उत्तर बंगाल में 4 सितंबर तक जारी रहेगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि यह कम दबाव वाला क्षेत्र बुधवार सुबह तक पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है. मौसम कार्यालय ने 4 सितंबर तक उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार में भारी बारिश का अनुमान जताया है.

ये भी पढ़ें: नेपाल की सीमा से सटे उत्तर बंगाल में कैसा है मौसम, जानें अगले 3 दिन तक का वेदर अपडेट

The post कोलकाता और दक्षिण बंगाल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जानें आज 2 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles