Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'24 लाख हड़पने के लिए तेजाब फिकवाया':मोतिहारी के अगमकुआं थाने में पीड़ित गुंजन सिंह ने दर्ज कराया बयान, एक आंख हुई खराब


मोतिहारी के केसरिया में हुए तेजाब कांड में अब नया मोड़ आ गया है। पीड़ित गुंजन सिंह और उनके भाई प्रभात प्रकाश ने आरोपी अमित सोनार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अमित ने 24 लाख रुपए हड़पने के लिए उन पर हमला कराया। गुंजन सिंह के भाई प्रभात प्रकाश ने बताया कि अमित सोनार ने गुंजन सिंह से 24 लाख रुपए उधार लिए थे। इसके लिए स्टांप पेपर पर लिखित एग्रीमेंट भी हुआ था। आरोप है कि अमित ने पैसे लौटाने के बजाय जमीन लिखने की बात कही, लेकिन बाद में वही जमीन किसी और को बेच दी। जब गुंजन सिंह लगातार अपने पैसे मांग रहे थे, तब अमित सोनार ने 29 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे उन्हें अपने घर बुलाया। परिजनों का आरोप है कि गुंजन सिंह के वहां पहुंचते ही अमित सोनार ने उन पर तेजाब फेंक दिया। सिर और शरीर का हिस्सा झुलसा इस हमले में गुंजन सिंह की एक आंख बुरी तरह खराब हो गई। उनका सिर और शरीर का बड़ा हिस्सा भी झुलस गया। घटना के बाद उन्हें पहले केसरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, और फिर दिल्ली भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद अमित सोनार मीडिया के सामने खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि आरोपी मीडिया में एक बयान दे रहा है, जबकि प्राथमिकी में अलग बातें लिखी गई हैं। रूई से खुद पर तेजाब डालक घायल दिखाने की कोशिश की परिजनों का दावा है कि अमित सोनार ने रुपये गबन करने और खुद को बचाने के लिए अपने शरीर पर रूई की मदद से थोड़ा तेजाब डालकर खुद को भी घायल दिखाने की कोशिश की। उनका मकसद लोगों की सहानुभूति हासिल करना था। इस मामले में पीड़ित गुंजन सिंह ने पटना के अगमकुआं थाना में फर्दबयान दर्ज कराया है। अपने बयान में उन्होंने आरोप लगाया है कि अमित सोनार ने जानबूझकर घर बुलाकर उन पर तेजाब से हमला किया। उन्होंने यह भी कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के कारण वह घटना के तुरंत बाद केसरिया थाना में बयान नहीं दे सके। अब स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर उन्होंने अपना पक्ष दर्ज कराया है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पीड़ित के फर्दबयान और दोनों पक्षों के दावों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles