Thursday, September 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया हमला:मुंगेर में पत्थरबाजी में वाहन का शीशा टूटा,छापेमारी के दौरान हंगामा; महिला अरेस्ट


मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र के हसनगंज मुसहरी में शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। तस्करों और उनके परिजनों ने टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें उत्पाद विभाग के वाहन का शीशा टूट गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गुप्त सूचना पर पहुंची थी टीम उत्पाद अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम हसनगंज मुसहरी में शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। टीम की कार्रवाई शुरू होते ही शराब तस्करों और उनके परिजनों ने विरोध करना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी में वाहन का शीशा टूटा विरोध बढ़ने के बाद आरोपियों ने उत्पाद विभाग की टीम के साथ झड़प की और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान विभाग के वाहन का शीशा टूट गया। अचानक हुए हमले से टीम को मौके से पीछे हटना पड़ा और घटना की सूचना सफियाबाद थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला तस्कर को दबोचा सूचना मिलते ही सफियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ संजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला शराब तस्कर तुलसी देवी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 5 लीटर देसी शराब बरामद की गई। सरकारी काम में बाधा डालने का केस उत्पाद विभाग की टीम पर हमले और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पहले भी हो चुके हैं हमले बताया जा रहा है कि मुंगेर में उत्पाद विभाग की टीम पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं। छापेमारी के दौरान पर्याप्त पुलिस बल नहीं होने का फायदा उठाकर तस्कर और उनके समर्थक टीम का विरोध करते हैं। कई मामलों में तस्करों द्वारा जवानों को मौके से खदेड़ने की बात भी सामने आती रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles