![]()
मधुबनी में लौकही के धबही और नरहिया के बीच गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा था। उसकी बाइक बुरी तरह खराब हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने 112 नंबर और लौकही थाना पुलिस को खबर दी। पुलिस और एंबुलेंस के पहुंचने में देर हो रही थी। यह देखकर खुटौना के पूर्व मुखिया और जदयू नेता दिनेश भारती ने तुरंत एक ऑटो का इंतजाम किया। उन्होंने घायल युवक को लौकही के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दरभंगा से अपने घर लौट रहा था अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दरभंगा रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान खुटौना प्रखंड के एकम्मा (भजनाहा) निवासी शिव चौधरी के रूप में हुई है। वह बिल्टू चौधरी का बेटा है। शिव दरभंगा में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। जानकारी के अनुसार, शिव नेपाल के मानराजा स्थित अपने ननिहाल में जन्माष्टमी पूजा में शामिल होने गया था। वह दरभंगा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान धबही-नरहिया के बीच उसकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया। शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें दिनेश भारती ने घायल के परिवार का पता लगाया और उन्हें घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। वे उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा ले जाने की तैयारी करने लगे। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने दिनेश भारती का आभार जताया। उन्होंने समय पर मदद करके घायल को अस्पताल पहुंचाया और परिवार को सूचना दी।
मधुबनी में रोड एक्सीडेंट में युवक गंभीर घायल:बाइक के परखच्चे उड़े, पूर्व मुखिया ने अस्पताल पहुंचाया; गंभीर हालत में दरभंगा रेफर
