Friday, September 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डुमरी में 25 हाथियों का झुंड पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत:वन विभाग ने की शाम के बाद घर से बाहर ना निकलने की अपील, एलिफेंट ड्राइव टीम रख रही नजर


गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में फिर से डर का माहौल है। वन विभाग के मुताबिक, 25 हाथियों का एक झुंड अभी छोटकी बैरगी जंगल में है। यह जंगल बड़की बैरगी पंचायत में आता है। हाथियों की हलचल को देखते हुए वन विभाग ने आसपास की पंचायतों के लोगों से खास सावधानी बरतने को कहा है। वन विभाग ने बड़की बैरगी, बेरहा सुईयाडीह, ससारखो, जरीडीह, नागाबाद, खुदीसार और जीतकुंडी पंचायत के सभी गांवों के लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि शाम के बाद अंधेरा होने पर बिना वजह घर से बाहर न निकलें। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी हाथियों के बारे में बताकर सतर्क करें। हाथी अचानक हमला कर सकते हैं वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों के झुंड के पास भीड़ न लगाने और किसी तरह का शोर न करने की सलाह दी है। हाथियों को देखने या उनका वीडियो बनाने के लिए उनके करीब जाने से साफ मना किया गया है। विभाग के अनुसार, हाथी गुस्सा होने पर अचानक हमला कर सकते हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। वन विभाग के वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने बताया कि दिन के समय हाथियों को काबू करना मुश्किल होता है। ऐसे में अगर लोग हाथियों के आसपास जमा होते हैं, तो उन्हें तुरंत अपने घर लौट जाना चाहिए। किसी भी हालत में हाथियों को घेरने, भगाने या उनके रास्ते में जाने की कोशिश न करें। एलिफेंट ड्राइव टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। झुंड जिस तरफ आगे बढ़ेगा, उसकी जानकारी ग्रामीणों को समय-समय पर दी जाएगी। गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी ने ग्रामीणों से वन विभाग का सहयोग करने और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा का खास ध्यान रखने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles