Friday, September 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में अवैध ऑनलाइन गेमिंग गिरोह के 12 सदस्य गिरफ्तार:छापेमारी में कैश, मोबाइल फोन और अन्य चीजें बरामद; आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस


मुजफ्फरपुर पुलिस ने जिले में चल रहे अवैध ऑनलाइन गेमिंग और लॉटरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को मिली सीक्रेट जानकारी के आधार पर सदर थाना पुलिस और एक विशेष टीम ने मिलकर यह एक्शन लिया। इस दौरान नेटवर्क चलाने वाले 12 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। नगर एसडीपीओ विनता सिन्हा ने बताया कि पुलिस टीम को कुछ समय से इलाके में अवैध सट्टा, जुआ और ऑनलाइन लॉटरी ऐप के जरिए बड़े स्तर पर सट्टेबाजी की शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मुजफ्फरपुर के निर्देशों पर जिले में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत भगवानपुर इलाके में की छापेमारी इसी अभियान के तहत सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में एक खास ठिकाने पर प्लान बनाकर छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके ऑनलाइन गेमिंग लॉटरी ऐप के माध्यम से सट्टा खिलाने और इस अवैध नेटवर्क को चलाने वाले 12 आरोपियों को पकड़ा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सट्टा चलाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और नकदी बरामद की है। इनमें 12 मोबाइल फोन, 2 कैलकुलेटर, पर्ची काटने वाली 12 लॉगबुक, कटी हुई पर्ची वाली 3 लॉगबुक और 12,110 रुपये नकद शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में ये शामिल गिरफ्तार आरोपियों में सदर थाना (मुजफ्फरपुर) क्षेत्र के दिवाकर आनंद, मिथुन कुमार, प्रकाश चन्द्र जैन, मनोज कुमार, संजीत पासवान, जितेन्द्र कुमार और राजेश कुमार शामिल हैं। इसके साथ ही साहेबगंज से नीरज कुमार, काजी मोहम्मदपुर से मो. जलालुद्दीन, नगर थाना से शशिभूषण, पारू से चंद्रभूषण राउत और वैशाली जिले के महुआ के रहने वाले मनोज कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। मुजफ्फरपुर के नगर एसडीपीओ 2 विनता सिन्हा ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार सभी 12 अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस इन सभी आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास को भी गहराई से खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध ऑनलाइन लॉटरी नेटवर्क के तार राज्य के किन-किन अन्य हिस्सों या अंतर्राज्यीय गिरोहों से जुड़े हुए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles