Friday, September 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पिकनिक मनाने गए दो दोस्त नदी में डूबे, मौत:तीसरा बच्चा लापता, तलाश जारी; मौके से तीन साइकिल और तीन जोड़ी चप्पल बरामद


चतरा जिले में शुक्रवार को पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों में से दो की नदी में डूबने से मौत हो गई। एक बच्चा अभी भी लापता है। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के बरैनी पंचायत के घूरनाडीह गांव स्थित कड़गु पटेर (तड़गू) नदी में हुई। मृतकों की पहचान अंश प्रकाश (15) और प्रिंस कुमार (14) के रूप में की गई। वहीं, लापता तीसरे बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल से पुलिस और ग्रामीणों को दो साइकिल, तीन जोड़ी चप्पल, दो बैग और कुछ अन्य सामान मिले हैं। तीन जोड़ी चप्पल मिलने से तीसरे बच्चे के भी नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। नदी में एक शव उपलाता दिखा
दरअसल, शुक्रवार सुबह तीनों दोस्त घूरनाडीह गांव स्थित नदी के किनारे पिकनिक मनाने पहुंचे थे। उन्होंने वहां पास्ता बनाया और खाने के बाद नहाने के लिए नदी में उतर गए। नदी में नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। ग्रामीणों ने जब नदी में एक शव उपलाता देखा तो तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एक और बच्चे का शव नदी के अंदर से निकाला। तीसरे लापता बच्चे की तलाश जारी है। लापता तीसरे बच्चे की सघन तलाश की जा रही: सदर एसडीपीओ सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि बच्चे वहां कैसे पहुंचे और उनके साथ यह हादसा कैसे हुआ। वहीं, लापता तीसरे बच्चे की सघन तलाश की जा रही है कि वह नदी में डूबा है या डरकर कहीं चला गया है। इधर, इस घटना ने दोनों बच्चों के परिवारों में कोहराम मचा दिया है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि इस हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके। तीसरे बच्चे के मिलने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles