Friday, September 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी की वृंदावन कॉलोनी में जलजमाव, 200 घर प्रभावित:डीएम ने पानी नकालने के दिए निर्देश, पंप सेट लगाकर काम किया शुरू


गयाजी शहर की वृंदावन कॉलोनी में भारी बारिश के बाद जलजमाव हो गया है। जिससे करीब 200 घर प्रभावित था। शुक्रवार को इसकी जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने नगर निगम के नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार को मौके पर जाकर हालात देखने और तेजी से पानी निकालने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश के बाद नगर निगम की टीम तुरंत हरकत में आई। जलजमाव वाले इलाके में पंप सेट और दूसरी जरूरी मशीनें लगाकर पानी निकालना शुरू कर दिया गया है। नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ वृंदावन कॉलोनी का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अफसरों से पानी जमा होने की वजह, निकासी के रास्ते और स्थानीय हालात की जानकारी ली। स्थायी समाधान पर जोर दिया जा रहा नगर निगम ने जलजमाव हटाने के लिए पंप सेट और दूसरी जरूरी मशीनें लगाई हैं। इन मशीनों से पानी तेजी से निकाला जा रहा है। नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने बताया कि वृंदावन कॉलोनी नया बसावट वाला इलाका है। यहां मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत सड़क बनी है। हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण यहां पानी जमा हो गया। उन्होंने कहा कि अभी पंप सेट और दूसरी मशीनों से तुरंत पानी निकाला जा रहा है। प्रशासन सिर्फ पानी निकालने पर ही नहीं, बल्कि इस समस्या के स्थायी समाधान पर भी ध्यान दे रहा है। अभियंताओं निरीक्षण के निर्देश नगर निगम ने साफ किया है कि फिलहाल जलजमाव हटाना प्राथमिकता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान भी तलाशा जा रहा है। नगर आयुक्त ने अभियंताओं को क्षेत्र का तकनीकी निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। इसके तहत सड़क की ऊंचाई, पानी के प्राकृतिक बहाव, जल निकासी की मौजूदा व्यवस्था और ड्रेनेज की आवश्यकता का तकनीकी आकलन किया जाएगा। तकनीकी जांच के बाद आवश्यकता के अनुसार नाला या ड्रेनेज निर्माण सहित अन्य जरूरी उपाय किए जाएंगे, ताकि भविष्य में भारी बारिश के दौरान दोबारा ऐसी स्थिति पैदा न हो। डीएम ने निगरानी और जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने संबंधित पदाधिकारियों को जल निकासी कार्य की नियमित निगरानी करने और इसे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए है। साथ ही क्षेत्र में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। प्रशासन और नगर निगम की सक्रियता से फिलहाल प्रभावित इलाके में पानी निकालने का काम तेज कर दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles