![]()
जमुई के सोनो प्रखंड के गोरवा मटिहाना गांव में शुक्रवार को चारा काटते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के किसुन यादव के बेटे संजय यादव के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है। बताया गया कि संजय यादव शुक्रवार को हमेशा की तरह अपनी गाय के लिए मोटर की मदद से चारा काट रहे थे। इसी दौरान वह कटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आ गए। करंट लगने के बाद वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। जांच के बाद डेड घोषित परिवार वालों को घटना की जानकारी काफी देर बाद हुई। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत जमुई सदर अस्पताल ले गए। सदर अस्पताल में डॉक्टर घनश्याम सुमन ने जांच के बाद संजय यादव को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अस्पताल परिसर में परिवार के सदस्यों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ परिजनों के अनुसार, संजय यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी मौत से परिवार के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। मृतक के दो बेटे भी हैं। इस अचानक हुई घटना से पत्नी और बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्य बहुत परेशान हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में भी दुख का माहौल छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह हादसा बिजली के तार कटे होने के कारण हुआ। युवक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है।
जमुई में चारा काटते समय युवक को लगा करंट, मौत:सदर अस्पताल में डॉक्टर ने डेड घोषित किया, वायर के चपेट में आने से घटना
