पालकोट|पालकोट प्रखंड अंतर्गत उमड़ा गांव में लगातार हो रहे मुसलाधार बारिश के कारण बीते दिनों मिट्टी का घर गिरने से घर के मलबे में दब जाने के कारण अत्यंत गरीब परिवार के मुखिया लाल मोहन बिंझिया 58 वर्ष की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना में लाल मोहन बिंझिया की असामयिक मौत के कारण उमड़ा पंचायत क्षेत्रों में शोक का माहौल बना हुआ है। घटना बीते दो अगस्त दिन बुधवार को सुबह 6 बजे की है। लेकिन परिजनों ने इसकी जानकारी गुरुवार को दी। घटना की विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए मृतक लाल मोहन बिंझिया का पुत्र राजू बिंझिया ने बताया की बीते बुधवार को लाल मोहन बिंझिया अपने नए घर से निकल कर बस्ती की ओर बने मिट्टी के पुराने घर की चौखट में बैठकर दातुन से मुंह धो रहा था। सिमडेगा| उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में आरसेटी की वित्तीय वर्ष 2026-27 की जून तिमाही की जिला स्तरीय आरसेटी परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर आरसेटी के माध्यम से बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ने तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए बताया गया कि अबतक 840 बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें से 601 लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया, जबकि 424 लोगों को बैंक क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में संचालित प्रशिक्षण एवं उपलब्धियों की भी समीक्षा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने मशरूम की खेती एवं सब्जी उत्पादन जैसे स्थानीय स्तर पर रोजगार की बेहतर संभावनाओं वाले क्षेत्रों में प्रशिक्षण आयोजित करने पर जोर दिया। बैठक में जेल कैंपस में प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी जानकारी ली गई। उपायुक्त ने महिला प्रशिक्षणार्थियों के लिए टेलरिंग प्रशिक्षण शुरू कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने डीपीएम के एसएलपीएस एवं नाबार्ड, सिमडेगा के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि आरसेटी में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के प्रशिक्षणार्थियों के एसओपी के अनुरूप नामांकन एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया में लेते हुए लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में आरसेटी के प्रशिक्षणों के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, डीपीएम जेएसएलपीएस, डीडीएम नाबार्ड मौजूद थे।
