![]()
भास्कर न्यूज | सिमडेगा राष्ट्रीय खेल दिवस पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम एवं एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में हॉकी झारखंड के मार्गदर्शन में हॉकी सिमडेगा एवं खेल विभाग, सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में 29 अगस्त से 12 सितंबर तक आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के छठे दिन, गुरुवार को 10 मैच खेले गए। महिला वर्ग में 2 मैच हुए। पुरुष वर्ग में 8 मैच हुए। महिला वर्ग में लीग राउंड के सभी 32 मैच पूरे हो गए हैं। लीग राउंड के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली 8 टीमें सीओई सिमडेगा ए, मिनी शक्ति नारी सिमडेगा, लोम्बोई, संत जेवियर बरवाडीह, टाटा सीनी जलडेगा, एसटीसी सिमडेगा, यूसी रेंगारी, संत अन्ना तैसेर शामिल हैं। पुरुष वर्ग में गुरुवार तक 21 मैच खेले जा चुके हैं। शुक्रवार को सातवें दिन दोनों मैदान (पिच-1 और पिच-2) पर मिलाकर कुल 18 मैच खेले जाएंगे। महिला वर्ग में टाटा सीनी जलडेगा 3 बनाम 0 के.वी.एस. सिमडेगा – विजेता टाटा सीनी जलडेगा, मिनी शक्ति नारी 06 बनाम 00 के.वी.एस. सिमडेगा – विजेता मिनी शक्ति नारी, पुरुष वर्ग में लोम्बोई 18 बनाम 00 सेंट जॉन स्कूल कुरडेग – विजेता लोम्बोई, के.वी.एस. सिमडेगा ए 02 बनाम 01 कुरुषकेला – विजेता के.वी.एस. सिमडेगा ए, डे बोर्डिंग तैंसेर 01 बनाम 00 पीएम श्री बासेन – विजेता डे बोर्डिंग तैंसेर, मास्टर ब्रदर्स 02 बनाम 00 फरसा पानी – विजेता मास्टर ब्रदर्स, हेथमा पंचायत 07 बनाम 01 कुरपानी ए – विजेता हेथमा पंचायत, सेंट जॉन स्कूल कुरडेग 00 बनाम 10 ए.बी. ब्रदर आसनबेरा – विजेता ए.बी. ब्रदर आसनबेरा, डे बोर्डिंग तैंसेर 01 बनाम 00 बिंधैन टोली – विजेता डे बोर्डिंग तैंसेर, सीओई सिमडेगा 11 बनाम 01 ताराबोगा – विजेता सीओई सिमडेगा। पीडियापोस हॉकी प्रतियोगिता के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच प्रारंभ कराया।
मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन, आठ टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची
