Friday, September 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एमबी डीएवी में मनी जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा लोगों का मन


लोहरदगा|लोहरदगा, एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल, लोहरदगा में प्राचार्या प्रेरणा शंखधर के निर्देशन एवं अश्विन पात्रों के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जूनियर व सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस, रचनात्मक प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जूनियर विंग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी श्रीकृष्ण और राधा के आकर्षक रूप में सजकर विद्यालय पहुंचे। उनकी मनमोहक वेशभूषा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी एवं कक्षा प्रथम-द्वितीय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीनियर विंग में बांसुरी निर्माण, मटका सजावट एवं झूला निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रचनात्मक मॉडल तैयार कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रयांश वर्मा ने कविता-पाठ किया। सिमरत कौर, श्रेया दत्त एवं समूह ने ‘कृष्ण जन्म’ नाटक तथा सिद्धार्थ व समूह ने ‘कृष्ण-सुदामा मिलन’ की प्रस्तुति दी। श्रेया कुमारी व तन्वी कुमारी ने हिंदी भाषण प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना दिया।ग

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles