Saturday, September 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आईटीआई में 7 को स्पॉट एडमिशन, आवेदन शुरू

भास्कर न्यूज|सीतामढ़ी आईटीआई में नामांकन से वंचित रह गए योग्य अभ्यर्थियों का मॉप-अप काउंसिलिंग के बाद खाली रह गई सीटों पर स्पॉट एडमिशन होगी। इच्छुक अभ्यर्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित होकर छह सितंबर को अपराह्न तीन बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। सात सितंबर को संस्थान स्तर पर स्पॉट एडमिशन की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय, बिहार के निदेशक ने दो सितंबर को सभी सरकारी आईटीआई के प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्य को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। डीजीटी, भारत सरकार की ओर से सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि सात सितंबर निर्धारित की गई है। इसकी जानकारी राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य हरे राम मंडल ने दी है। बताया है कि महिला आईटीआई सीतामढ़ी में प्रथम चक्र, द्वितीय चक्र एवं मॉप-अप काउंसिलिंग पश्चात रिक्त सीटों को लेकर स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 3 बजे तक समय निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों का 7 सितंबर को नामांकन किया जाएगा। स्पॉट एडमिशन में अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने के लिए चार और छह सितंबर को अवकाश के बावजूद संस्थान में सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले है। सीतामढ़ी महिला आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन के 3, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 9, आईसीटीएसएम के 16 व एमसीईए के 20 मिलाकर कुल 48 सीट रिक्त हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles