Saturday, September 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जेब से 200 रुपए निकाले हैं… पत्नी की पीट-पीटकर हत्या:भोजपुर में आरोपी पति गिरफ्तार, मृतका के ससुर बोले- मेरे बेटे ने मारकर फंदे से लटकाया


भोजपुर में शुक्रवार की देर शाम एक पति ने 200 रुपए के लिए पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी लाश को फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव की है। मृतका की पहचान तीयर गांव के वार्ड नंबर-7 के रहने वाले 35 साल के संतोष राम की पत्नी सोनी देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति संतोष राम को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के ससुर ने बताई हत्या की पूरी कहानी मृतका के ससुर रामाधार राम ने बताया कि गुरुवार रात मेरा बेटा मजदूरी करके घर आया था। उसने अपनी पत्नी सोनी को 30 रुपए दिए। सोनी ने कहा कि मजदूरी के 130 रुपए होते हैं, बाकी के 100 रुपए कहां हैं। इस बात को लेकर संतोष और सोनी के बीच कहासुनी हुई। हालांकि, रात में ही बात खत्म हो गई थी। रामाधार राम ने बताया कि कहासुनी के बाद जब मामला शांत हुआ तो संतोष बिना खाना खाए छत पर सोने चला गया, जबकि उसकी पत्नी सोनी नीचे सो रही थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब संतोष सोकर उठा तो उसने सोनी पर आरोप लगाया कि तुमने मेरी जेब से 200 रुपए निकाल लिए हैं। सोनी ने कहा कि आप छत पर सोए थे, मैंने आपका पैसा कब और कैसे आपकी जेब से निकाला। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। रामाधार राम ने बताया कि मैंने शुक्रवार को झगड़ा शांत कराया और बाहर चला गया। जब देर शाम घर लौटा तो देखा कि बहू की लाश फंदे से लटकी है। मृतका के ससुर ने कहा कि घटना की जानकारी तत्काल मैंने तीयर थाना की पुलिस को दी। उन्होंने बातचीत में बताया कि मेरे बेटे संतोष ने ही मेरी बहू की हत्या कर उसकी लाश को फंदे से लटकाया है। 2020 में संतोष और सोनी की हुई थी शादी संतोष और सोनी की 6 साल पहले यानी 2020 में शादी हुई थी। दोनों को एक बेटा रतन कुमार और एक बेटी सृष्टि कुमारी है। जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी संतोष घर पर ही था, लेकिन जैसे ही उसके पिता रामाधार राम आए, वो घर से निकलकर फरार हो गया। रामाधार राम की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने 2 घंटे बाद आरोपी संतोष को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में भी मौत का कारण मारपीट होना बताया पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, महिला की मौत मारपीट करने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इस संबंध में तीयर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि पति की ओर से मामूली विवाद को लेकर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपित पति संतोष राम को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles