![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-2सी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के आकर्षक रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। नन्हे-मुन्नों की मासूम मुस्कान, पारंपरिक वेशभूषा और बाल सुलभ अभिनय ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और श्रीकृष्ण के आदर्शों से जोड़ना था। आयोजकों ने कहा कि जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा, सत्य, धर्म और कर्तव्य के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है।
नन्हे कान्हाओं ने बिखेरी भक्ति की छटा, मनमोहक प्रतियोगिता

