Saturday, September 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Goilkera Priest Murder Case | Accused Found Dead in Singhbhum

पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव में पुजारी गोरा अंगरिया हत्याकांड में तीन दिन बाद नया मोड़ आ गया है। हत्या के आरोपी 24 वर्षीय पोंडे राम अंगरिया का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सरेंगदा पहाड़ी पर पेड़ के नीचे संदिग्ध हालत में

.

जानकारी मिलने पर गोइलकेरा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, पोंडे राम के गले पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। उसकी जेब से एक ब्लेड भी बरामद हुआ है। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पूजा के दौरान कमरे में मौजूद था आरोपी

बता दें कि मंगलवार रात बड़ैला गांव में 42 वर्षीय पुजारी गोरा अंगरिया की धारदार चाकू से हत्या कर दी गई थी। गोरा गांव में झाड़-फूंक का काम करते थे। ग्रामीणों के अनुसार, पोंडे राम पिछले कुछ दिनों से अजीब व्यवहार कर रहा था। परिवार के लोग उसकी स्थिति ठीक करने के लिए झाड़-फूंक और पूजा-पाठ करा रहे थे।

इसी सिलसिले में मंगलवार रात गोरा अंगरिया, डाकुवा मुखी राम अंगरिया समेत कई ग्रामीण पोंडे राम के घर पहुंचे थे। पूजा-पाठ के बाद ज्यादातर ग्रामीण अपने घर लौट गए, लेकिन गोरा अंगरिया और डाकुवा वहीं रुक गए। दोनों उसी कमरे में सोए थे, जहां पोंडे राम भी मौजूद था।

तड़के चाकू से किए कई वार, फिर भाग गया था

बताया गया कि बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पोंडे राम ने सो रहे पुजारी गोरा अंगरिया की गर्दन पर धारदार चाकू से कई वार किए थे। हमले में गोरा अंगरिया की मौत हो गई थी। घटना के बाद पोंडे राम मौके से फरार हो गया था। कमरे में मौजूद डाकुवा मुखी राम ने घटना की जानकारी मुंडा गोमा अंगरिया और पुलिस को दी थी।

इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। अब हत्या के आरोपी का शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पहाड़ी पर मिलने से पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। गले पर गहरे जख्म और जेब से ब्लेड मिलने के कारण पुलिस हर बिंदु की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पोंडे राम की मौत हत्या है या उसने आत्महत्या की है।

————————————————

इसे भी पढ़ें…

पश्चिमी सिंहभूम में सो रहे पुजारी की चाकू से हत्या:झाड़-फूंक के लिए घर पहुंचे थे पुजारी, सुबह नींद में गर्दन पर किए कई वार

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव में एक पुजारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय गोरा अंगरिया के रूप में हुई है। हत्या का आरोप गांव के ही 24 वर्षीय पोंडे राम अंगरिया पर लगा है। वारदात के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार पोंडे राम पिछले कुछ दिनों से अजीब हरकतें कर रहा था। परिवार के लोग उसे ठीक कराने के लिए झाड़-फूंक करा रहे थे। इसी सिलसिले में मंगलवार रात पुजारी गोरा अंगरिया और डाकुवा मुखी राम अंगरिया उसके घर पहुंचे थे। उनके साथ गांव के कुछ अन्य लोग भी थे। देर रात तक पूजा-पाठ चलता रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें..

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles