Saturday, September 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल के स्कूलों में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में शुभेंदु अधिकारी की सरकार

Mobile Ban in Schools: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शिक्षक दिवस पर स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की. न्यूटाउन में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में ‘कड़े फैसले’ भी ले सकती है. भले ही इससे उसे वोटों का नुकसान उठाना पड़े.

‘समाज को बचाने के लिए लेने होंगे कठोर फैसले’

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा- शायद सरकार के इस फैसले से हमारे वोट कम हो जायें, लेकिन समाज को बचाने के लिए कुछ कठोर फैसले लेने होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाइल फोन बच्चों के लिए महामारी जैसी हो गयी है, जो उनका बचपन व लड़कपन छीन रही है. बच्चे रात-रात भर मोबाइल फोन से चिपके रहते हैं, इसलिए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए स्कूलों में फोन के इस्तेमाल को नियंत्रित करने की जरूरत है.

‘गुजरात में 12वीं तक स्कूलों में फोन का इस्तेमाल नहीं होता’

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में कक्षा एक से 12 तक स्कूलों में फोन का इस्तेमाल नहीं होता. मुख्यमंत्री ने कहा- कुछ फैसले हमें राजनीतिक से ऊपर उठकर समाज व देश के हित में उठाने होंगे. हमें इस गंभीर मुद्दे पर विचार करना होगा और कठिन कदम उठाने होंगे. भले ही इसकी कीमत कुछ वोटों के नुकसान के रूप में चुकानी पड़े. हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी.

ये भी पढ़ें: Video: बच्चों को देर तक मोबाइल चलाने से रोकें अभिभावक : शुभेंदु अधिकारी

‘बच्चों को देर तक मोबाइल चलाने से रोकें’

मुख्यमंत्री ने बच्चों में मोबाइल फोन देखने की बढ़ती आदत पर चिंता जतायी. उन्होंने अभिभावकों से इसे कम करने के लिए कदम उठाने को कहा. सीएम ने कहा कि मोबाइल फोन का बच्चों पर खतरनाक असर पड़ रहा है. ऐसे मामले सामने आये हैं, जहां बच्चे अपने माता-पिता के सोने के बाद देर रात तक मोबाइल देखते रहते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई पर असर पड़ रहा है.

The post बंगाल के स्कूलों में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में शुभेंदु अधिकारी की सरकार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles