Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेटी को परेशान करने से रोका तो मां को मार-डाला:घर में घुसकर सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार; आरोपी झारखंड से गिरफ्तार


छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी महिला की बेटी से एकतरफा प्यार करता था। महिला ने उसे बेटी को परेशान करने से मना किया था। इसी बात से नाराज आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतका धनमनी बाई (55) की हत्या के आरोपी अवधेश राम उर्फ गुटका (30) को पुलिस ने झारखंड के रायडीह से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। मामला आस्ता थाना क्षेत्र के हर्री गांव का है। एकतरफा प्यार करता था आरोपी पुलिस के मुताबिक, अवधेश राम धनमनी बाई की बेटी से एकतरफा प्यार करता था। वह उसकी बेटी से बातचीत करना चाहता था, लेकिन बेटी ने उससे बात करने से मना कर दिया था। इससे आरोपी नाराज था। धनमनी बाई भी आरोपी को बेटी को परेशान करने से रोकती थी। इसी बात को लेकर आरोपी के मन में महिला के प्रति नाराजगी थी। इसी नाराजगी में आरोपी धनमनी बाई के घर पहुंचा। वहां महिला ने उसे अपनी बेटी से बातचीत करने और उसे परेशान नहीं करने के लिए कहा। इस बात पर आरोपी गुस्से में आ गया और घर में रखी कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पति के घर लौटने पर मिली लाश धनमनी बाई के 63 वर्षीय पति ने 4 सितंबर को आस्ता थाने में पत्नी की हत्या की शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि 3 सितंबर को दोपहर करीब 11:30 बजे खाना खाने के बाद वह जानवरों को चराने के लिए जंगल चला गया था। उस समय उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। शाम करीब 6 बजे वह जानवरों को चराकर लौटा और उन्हें गोठान में बांधने के बाद घर के अंदर गया। वहां धनमनी बाई जमीन पर पड़ी थीं। उनके चेहरे के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट थी और खून निकल रहा था। आवाज देने के बावजूद उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पास में एक कुल्हाड़ी भी पड़ी थी। इसके बाद पति ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई गई। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका के परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान पता चला कि अवधेश राम कुछ दिन पहले धनमनी बाई के घर आया था और वहां उसका महिला के साथ विवाद हुआ था। इस जानकारी के बाद पुलिस का शक अवधेश राम पर गहराने लगा। घर पर नहीं मिला आरोपी पुलिस टीम जब आरोपी के गांव कोमडो स्थित घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से उसकी तलाश शुरू की। उसकी लोकेशन लगातार ट्रेस की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी झारखंड के रायडीह में मौजूद है। इसके बाद पुलिस की टीम तत्काल रायडीह पहुंची और अवधेश राम को हिरासत में लेकर जशपुर लाई। आरोपी जशपुर जिले के कोमडो गांव का रहने वाला है। पूछताछ में हत्या की बात कबूली पुलिस पूछताछ में आरोपी ने धनमनी बाई की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने अवधेश राम उर्फ गुटका को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगिया भी जब्त कर लिया है। …………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… रायपुर में गाड़ी के अंदर चादर में बंधी मिली लाश:पुलिस को रात 1:15 बजे संदिग्ध-हालत में दिखी, हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका रायपुर के धरसींवा में गुरुवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने टाटा मैजिक को रुकवाया, तो ड्राइवर गाड़ी पीछे कर तेज रफ्तार से भगाने लगा। पुलिस पीछा करती रही। आखिरकार शीतला मंदिर के पास गाड़ी छोड़कर उसमें सवार दो लोग अंधेरे में खेतों की तरफ भाग गए। पढ़ें पूरी खबर

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles